Vision Icon

प्रमुख अभियान एवं कार्यकर्म

भारत जागृति संघ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, सनातन संस्कार, सनातन शिक्षा एवं अपने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जन-जागरण के कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कार्यरत है।

घर-घर राम, हर घर रामायण

घर-घर राम, हर घर रामायण

विश्वव्यापी सांस्कृतिक अभियान

भगवान श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि वे सनातन संस्कृति के आदर्श जीवन, मर्यादा और राष्ट्रीय चेतना के शाश्वत प्रतीक हैं। भारत जागृति संघ का यह विश्वव्यापी सांस्कृतिक अभियान प्रत्येक परिवार तक भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों, श्रीरामचरितमानस की दिव्य शिक्षाओं तथा सनातन संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों को पहुँचाने का संकल्प है।

अभियान का लक्ष्य

इस अभियान का लक्ष्य सनातन संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ आदर्श — मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों को समाज के प्रत्येक परिवार के जीवन का हिस्सा बनाना है। रामचरितमानस के माध्यम से घर-घर में सनातन संस्कारों की पुनर्स्थापना करना और राष्ट्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण लाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

अभियान की मुख्य गतिविधियाँ

  • घर-घर श्री रामचरितमानस पाठ — परिवारों में रामचरितमानस का नियमित पाठ
  • राम-कथा एवं प्रवचन कार्यक्रम — स्थानीय स्तर पर कथावाचकों द्वारा आयोजन
  • श्री रामचरितमानस ग्रंथ वितरण — निःशुल्क वितरण अभियान

अभियान का प्रभाव

यह अभियान केवल धार्मिक नहीं, सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। जहाँ रामायण का पाठ होता है, वहाँ परिवारों में सामंजस्य बढ़ता है, नैतिकता जागती है और सनातन संस्कृति की जड़ें और गहरी होती हैं। यह अभियान राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का सबसे सशक्त माध्यम है।

आप कैसे जुड़ सकते हैं?

  • अपने घर में नियमित श्री रामचरितमानस का पाठ करें
  • अपने मोहल्ले / वार्ड में राम-कथा कार्यक्रम चलाएं
  • श्री रामचरितमानस ग्रंथ वितरण में सहभागी बने
  • संघ के कार्यकर्त्ता बनकर इस अभियान को हर घर तक पहुंचाने में अपना योगदान दे
हिंदू बहन-बेटियों के सम्मान एवं स्वाभिमान सुरक्षा हेतु जनजागरण अभियान

हिंदू बहन-बेटियों के सम्मान एवं स्वाभिमान सुरक्षा हेतु जनजागरण अभियान

भारत जागृति संघ हिंदू समाज की बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। जनजागरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कानूनी अधिकारों की जानकारी, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक सहयोग के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

आइए, अपनी बहन-बेटियों को संस्कारित, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाने के इस अभियान से जुड़ें।

आर्थिक रूप से कमजोर योग्य हिंदू कन्याओं के विवाह में सहयोग

आर्थिक रूप से कमजोर योग्य हिंदू कन्याओं के विवाह में सहयोग

आर्थिक रूप से कमज़ोर योग्य हिंदू परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग एवं सहायता प्रदान करना भारत जागृति संघ की एक महत्वपूर्ण सेवा है।

इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें — दान करें या नाम पंजीकृत करें

सनातन शिक्षा एवं संस्कार

सनातन शिक्षा एवं संस्कार

आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी सांस्कृतिक जड़ों से दूर होती जा रही है। भारत जागृति संघ का यह अभियान युवाओं और बच्चों को सनातन संस्कृति, भारतीय जीवन-दर्शन तथा श्रीमद्भगवद्गीता, श्रीरामचरितमानस एवं अन्य महान सनातन धर्मग्रंथों के ज्ञान से जोड़कर उनमें चरित्र, संस्कार और राष्ट्रभाव का निर्माण करने का संकल्प है.

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य समाज में — युवाओं और बच्चों में सनातन संस्कृति के मूल्यों को स्थापित करना, उन्हें नैतिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को सनातन ग्रंथों के आलोक में दिशा देना। एक संस्कारित युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ

  • रामचरितमानस पाठ एवं गीता केंद्र — नियमित कक्षाओं का संचालन
  • संस्कार शिविर — बच्चों और युवाओं के लिए शिविर
  • सनातन धर्म पर प्रश्नोत्तरी एवं प्रतियोगिताएँ — विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर
  • नैतिक शिक्षा कार्यक्रम — विद्यालयों में सनातन मूल्यों पर आधारित सत्र
  • युवा गुरुकुल — सनातन ग्रंथों के गहन अध्ययन हेतु विशेष केंद्र
  • ग्रंथ वितरण अभियान — गीता, रामचरितमानस का निःशुल्क वितरण

हमारा दृष्टिकोण

हमारा विश्वास है कि संस्कारित युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। जब युवा अपने धर्म, संस्कृति और आदर्शों से जुड़ता है, तब उसमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सेवा, करुणा और राष्ट्रभक्ति जैसे श्रेष्ठ गुण विकसित होते हैं। सनातन ज्ञान केवल शिक्षा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा है।

 

हमारा दृष्टिकोणआप कैसे जुड़ सकते हैं?

  • अपने बच्चों को संस्कार शिविर में भेजें
  • अपने क्षेत्र में गीता / रामचरितमानस पाठ केंद्र खोलने में सहयोग करें
  • ग्रंथ वितरण अभियान में सहयोग दें
  • कार्यकर्त्ता शिक्षक के रूप में जुड़ें
महिला सशक्तिकरण अभियान

महिला सशक्तिकरण अभियान

भारत जागृति संघ महिलाओं को सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विविध कार्यक्रम संचालित करता है। कौशल विकास, स्वरोजगार प्रशिक्षण, नेतृत्व निर्माण, जागरूकता अभियान तथा सहयोगी नेटवर्क के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाता है।

आइए, महिला सशक्तिकरण अभियान से जुड़ें और एक सशक्त परिवार, सशक्त समाज तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ।

हिंदू युवा आत्मनिर्भरता अभियान

हिंदू युवा आत्मनिर्भरता अभियान

भारत जागृति संघ का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर, कुशल, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए सक्षम बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण, स्वरोजगार, उद्यमिता, करियर मार्गदर्शन तथा नेतृत्व प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर जीवन की दिशा प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान दे सकें।

आत्मनिर्भर युवा — सशक्त राष्ट्र। आइए, इस अभियान का हिस्सा बनें।

हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र

हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र

हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र — एक ऐसी अनूठी पहल जो भक्ति, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता को एक साथ जोड़ती है। यह केवल एक साप्ताहिक शक्ति नहीं — यह समाज को जोड़ने का, वार्ड को सशक्त बनाने का और सनातन संस्कृति को जीवंत रखने का एक शक्तिशाली केंद्र है।

केंद्र का लक्ष्य

इस केंद्र का लक्ष्य है—प्रत्येक स्थान में सनातन संस्कृति की जड़ें मजबूत करना, स्थानीय समाज को एकजुट करना और हर सप्ताह एक सार्थक, उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से देवभक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का समन्वय करना। जब एक वार्ड जागता है, तो पूरा राष्ट्र जागता है।

साप्ताहिक शक्ति केंद्र — एक घंटे का कार्यक्रम

  • १०  मिनट — हनुमान चालीसा पाठ: सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ — मन को शक्ति और शांति देने का सबसे सरल उपाय
  • १०  मिनट — भजन एवं कीर्तन: सनातन संस्कृति के पावन भजनों के माध्यम से आत्मिक ऊर्जा का संचार
  • १०  मिनट — राष्ट्र गान एवं देशभक्ति गीत: राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत करने हेतु प्रेरणादायक देशभक्ति गीत
  • १०  मिनट — भगवान की जीवनी: किसी देव, ऋषि या महापुरुष के जीवन-चरित्र से प्रेरणा लेना
  • १०  मिनट — समसामयिक चर्चा: राष्ट्र और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों पर जागरूक चर्चा
  • १०  मिनट — वार्ड की समस्याओं पर मंथन: स्थानीय वार्ड की समस्याओं एवं कठिनाइयों पर सामूहिक विचार-विमर्श और समाधान की दिशा में कदम

 

अपने वार्ड में केंद्र कैसे शुरू करें?

  • भारत जागृति संघ से संपर्क करें और अपने वार्ड का पंजीकरण संकल्प पत्र भरवाए
  • वार्ड के ५-१० सक्रिय सदस्यों की एक टीम बनाएँ
  • स्थान का चयन करें — मंदिर, पार्क या सामुदायिक स्थल
  • साप्ताहिक कार्यक्रम का दिन एवं समय निर्धारित करें
  • संगठन के प्रशिक्षित कार्यकर्ता आपको पूरी प्रक्रिया में सहायता करेंगे।

यह केंद्र क्यों ज़रूरी है?

  • आध्यात्मिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाना — नियमित सामूहिक पाठ से श्रद्धा, सकारात्मकता और मनोबल को बढ़ावा देना।
  • युवाओं को संस्कारों से जोड़ना — युवाओं में श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों के प्रति रुचि विकसित करना।
  • परिवारों को जोड़ना — परिवार के सदस्यों को एक साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना।
  • सनातन संस्कृति का संरक्षण — हमारी धार्मिक परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना।
  • समाज में एकता — अलग-अलग परिवारों और कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से एक मंच पर लाना।
  • सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी — पाठ के साथ जरूरतमंदों की सहायता, संस्कार और समाजसेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देना।
  • सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण — “भक्ति से शक्ति, संस्कार से संगठन और संगठन से राष्ट्र निर्माण” की भावना को आगे बढ़ाना।
शिक्षा सहयोग योजना

शिक्षा सहयोग योजना

कोई भी प्रतिभा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे—इसी संकल्प के साथ भारत जागृति संघ आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में सहयोग प्रदान करता है। अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा प्रेरणा के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करता है।

एक विद्यार्थी की शिक्षा का सहयोग करें

नशा मुक्ति अभियान

नशा मुक्ति अभियान

नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं समाज को नशे की लत से मुक्त करना इस अभियान का उद्देश्य है। परामर्श, शिक्षा और सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशा-मुक्त परिवार और समाज का निर्माण करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

 

आइए, नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें और इस जनजागरण अभियान से जुड़ें।

गौ सेवा, जीव सेवा अभियान

गौ सेवा, जीव सेवा अभियान

“जीव सेवा ही शिव सेवा” की सनातन भावना को साकार करने के उद्देश्य से भारत जागृति संघ जीव सेवा अभियान संचालित करता है। इस अभियान के अंतर्गत गोवंश, पशु-पक्षियों एवं अन्य निराश्रित जीवों के लिए चारा, दाना, जल एवं आवश्यक सहायता की व्यवस्था की जाती है। हमारा उद्देश्य समाज में प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, दया, संवेदना और सेवा के संस्कारों का विस्तार करना है।
आइए, जीव सेवा के इस पुण्य अभियान से जुड़ें और प्रत्येक प्राणी के प्रति करुणा एवं सेवा का अपना दायित्व निभाएँ।

 पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण

प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन भारतीय संस्कृति के मूल जीवन-मूल्य हैं। भारत जागृति संघ वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता के माध्यम से प्रकृति और संस्कृति दोनों के संरक्षण का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण का निर्माण करना तथा गोसेवा की सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुँचाना है।

आइए, पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र अभियान से जुड़कर प्रकृति, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व निभाएँ।

राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति जागरण

राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति जागरण

भारत जागृति संघ का यह अभियान समाज में राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति, सामाजिक उत्तरदायित्व और कर्तव्यबोध की भावना को जागृत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जन-जागरण कर समाज में एकता, समरसता, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना है।

आइए, राष्ट्र, धर्म और संस्कृति जागरण के इस अभियान से जुड़ें तथा जागरूक, संगठित और संस्कारित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

flag
icon

सेवा और परिवर्तन की यात्रा में सहभागी बनें

भारत जागृति संघ से जुड़ें और संस्कार, सेवा एवं संगठन के माध्यम से राष्ट्र जागरण की इस यात्रा में सहभागी बनें तथा एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

Frame 550
Building

हमसे संपर्क करें

राष्ट्र एवं समाज निर्माण की इस परम यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।

    Building

    हमसे संपर्क करें

    राष्ट्र एवं समाज निर्माण की इस परम यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।